दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रखंड के सनहपुर में 15 जुलाई को होने वाले डिग्री कॉलेज के शुभारंभ की तैयारियों का निरीक्षण मंगलवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीत कुमार, सीओ अंकुर राय और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया। गांव में बने कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने को लेकर अभिभावकों व छात्रों में भी उत्साह है। अधिकारियों ने मंगलवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज चलाने को लेकर परिसर, वर्ग कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से कॉलेज में नामांकन कराने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया।उन्होंने यह भ...