Darbhanga News: सिंहवाड़ा सीएचसी में हुआ बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम
दरभंगा, सितम्बर 8 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, दरभंगा एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा के तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 12 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट, फल की टोकरी एवं बधाई कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं परिजनों को बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने तथा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.