दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा में 100 फीट ऊंचे तिरंगा का अधिष्ठापन किया जाएगा। साथ ही सिंहवाड़ा पुल पर लगने वाले मछली बाजार को हटाकर बूढनद नदी के किनारे मछली बाजार लगाने की व्यवस्था की जाएगी। गुरुवार को सिंहवाड़ा नगर पंचायत में उपमुख्य पार्षद दीपू कुमार छोटू की अध्यक्षता एवं कार्यपालक अधिकारी अक्षय कुमार के संचालन में हुई सामान्य बोर्ड की बैठक में इस तरह के कई निर्णय लिए गए। नगर पंचायत क्षेत्र में 48 विकासात्मक योजनाएं पारित की गई। नगर पंचायत में सड़क एवं नाला निर्माण सहित जन सरोकार से सम्बंधित योजनाएं पारित की गई। सामान्य बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सिंहवाड़ा न...