Darbhanga News: सिंहवाड़ा में बारिश होते ही काट दी जाती है बिजली
दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। बारिश के मौसम में बिजली की समस्या से जूझना उपभोक्ताओं की नियति बन गई है। उपभोक्ताओं की मानें तो सिसकती हवा एवं बारिश की फुहार को महसूस करते ही बिजली गुल हो जाती है। इसे आने में लंबा समय लग जाता है। इस बीच बारिश, जलजमाव व कीचड़ के बीच अंधेरे में रहने को लोग विवश होते हैं। बिजली आपूर्ति बंद होते ही नल-जल से पानी आना भी बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में पेयजल की भी समस्या बढ़ जाती है। भरवाड़ा, सिंहवाड़ा, सिमरी आदि बाजारों में अंधेरा छाने से कारोबार प्रभावित हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्जिंग की बताई जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं का संपर्क देश-दुनिया से छूट जाता है। आंधी एवं तेज बारिश के बाद तो बिजली आने का इंतजार ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे-तीसरे दिन तक करना पड़ता है。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.