Darbhanga News: सिंहवाड़ा:सिमरी कस्तूरबा विद्यालय से छठे वर्ग की छात्रा लापता
दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छठे वर्ग की एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता छात्रा सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी गयी है। बताया गया है की 30 अगस्त को दोपहर वह अचानक विद्यालय के गेट से बाहर निकल गई। इसके बाद विद्यालय के आदेशपाल अनुज कुमार समेत अन्य कर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका।उसने 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिमरी में कक्षा छह में नामांकन कराया था। नामांकन के बाद वह छात्रावास में अन्य छात्राओं के साथ रह रही थी। लापता होने के समय उसने उजले रंग की टॉप और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। विद्यालय की ओर से सिमरी थाने में छात्रा की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.