Darbhanga News: सिंहवाड़ा:राजमिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत
दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठकनिया गांव में दो मंजिला छत से गिरे राजमिस्त्री गणेश राम की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाश पहुंचते ही 24 सितंबर की देर रात मातम फस गया। मालूम हो कि ठकनिया निवासी 50 वर्षीय गणेश राम कार्य के दौरान दो मंजिला छत से गिरकर 23 सितंबर को गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया था। जहां से उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद ने उनकी हालत गंभीर बताई थी। परिजनों ने बताया था कि वे सिंहवाड़ा पेट्रोल पंप के पास भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। दोपहर बाद एकाएक बूंदाबांदी होने को देखकर सभी लोग छत से नीचे उतरने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.