दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। फसल एवं पशु की रक्षा की कामना को लेकर सोमवार को रामपुरा चौथ में सुनसान जगह पर नदी किनारे वनदेवी की पूजा धूमधाम से की गई। अहले सुबह से उत्साहित किसान एवं पशुपालक सवेरे सवेरे लगभग पांच किलोमीटर के लंबे चौर के बीच में अधवारा समूह की बूढनद नदी के किनारे पहुंचे। भगत राम आधार चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे किसान दिन भर वनदेवी की आराधना में लग रहे। किसानों के फसल सुरक्षित रखने एवं पशुओं की सुरक्षा की कामना हेतु वनदेवी की सामूहिक प्रार्थना की गई। किसान चावल गुड़ एवं अन्य पूजन सामग्री अपने-अपने घर से लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: खरकई नदी की पूजा कर लगाया 25 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वहीं गाय एवं भैंस की दूध लेकर वनदेवी की सेवा में पहुंचने वाले पशुपालकों का अहले सुब...