Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पानी बहाने से मना करने पर मारपीट
दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में डीहवार बाबा मंदिर परिसर में पानी बहाने का विरोध करने पर हुए विवाद में एक बुजुर्ग जख्मी हो गए उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भेजा गया। इस मामले में जख्मी जगदेव यादव ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पड़ोसी दिलीप यादव, उनकी पत्नी मेनका देवी, राम बिलाश यादव और दिलीप की साली को नामजद किया है। उसने बताया कि मंदिर परिसर में पानी बहने का विरोध करने पर धक्का-मुक्की कर आरोपियों ने उन्हें गिरा दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहू के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट किया। बेटे रामनंदन कुमार यादव को कमरे में बंद कर मारपीट की। उसने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की मामले का अनुसंधान किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.