दरभंगा, सितम्बर 16 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। भरवाड़ा, मनिकौली सिंहवाड़ा, सिमरी आदि गांव मे गणेश पूजा के मौके पर धूमधाम से कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नगर पंचायत भरवाड़ा के खराजी टोला स्थित गणेश पुजा मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Munger News: गणेश महोत्सव की धूम, जमालपुर में जगह-जगह सजे भव्य पूजा पंडालकलश शोभा यात्रा के भागीदारी पूजा स्थल से निकली कलश शोभा यात्रा मे 351 कन्याओ ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा महादेव मंदिर परिसर होते हुए ब्रह्मस्थान पहुंची वहां से ऐतिहासिक दिग्धी पोखर पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चारण से पवित्र जल भरकर पुनः पुजा स्थल पर पहुंची। नगर परिक्रमा के दौरान बडी संख्या मे श्रद्धालु गणपति बप्पा म...