दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अधवाड़ा समूह की बुढनद नदी पर जर्जर कटासा पुल को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। पुल के दोनों और अवरोधन बना दिए गए हैं। जिसके कारण पैगंबरपुर कटहलिया सहित कई गांव में एंबुलेंस का आना-जाना भी बंद हो गया है। एक और जर्जर पुल पर अवरोध खड़ा कर दिए जाने एवं दूसरी ओर कटासा पैगंबरपुर सिंहवाड़ा पथ पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण रुके रहने के कारण इन पंचायतो में भारी वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। कटासा पैगंबरपुर ठकनिया पथ पर निर्माणाधीन पुल के पास बने डायवर्शन पर पानी आने के कारण सिंहवाड़ा बाजार एवं सीएचसी तक आने जाने की सड़क भी बंद हो गई है। भारी वाहनों का आना-जाना बंद होने से इन क्षेत्रों में विकास के कार्य रूक से गए हैं। भवन निर्माण सामग्री बालू, सीम...