दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। पॉक्सो एक्ट के आरोपित के घर रविवार को सिमरी पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश पर हुई इस कारवाई के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल का नेतृत्व सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कर रहे थे। सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी में अमित कुमार के घर जैसे ही पुलिस पहुंची, आसपास के लोग जमा हो गये। बताया गया है कि आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...