दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रेमचंद जयंती समारोह समिति, दरभंगा के तत्वावधान में रविवार को लहेरियासराय प्रेक्षागृह में प्रेमचंद जयंती समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। विषय प्रवेश समिति के सचिव लाल कुमार ने कराया। इस अवसर पर 'प्रेमचंद साहित्य और आज का समाज' विषय पर विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रेमचंद साहित्य से जुड़े बच्चे, 196 प्रतिभागी पुरस्कृतसाहित्य का समाज पर प्रभाव साथ ही रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा प्रेमचंद की रचना पर आधारित नाटक 'बड़े भाई साहब' की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा लनामिवि के पूर्व कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि सभागार में मौजूद बच्चे ही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं, जिन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभ...