Darbhanga News: सालाना गुरु पर्व समारोह आज
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। श्री श्री 108 बाबा राजा रामधनी मंदिर पर सालाना गुरु पर्व समारोह पांच अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार सुबह से ही पूजा-पाठ व हवन शुरू होगा। अलग-अलग कीर्तन मंडली भजन प्रस्तुत करेगी। रविवार की शाम संत-साधुओं की परिचर्चा हुई। इसमें बाबा राजाराम धनी के जीवन व महिमा पर चर्चा की गई। तैयारी में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कृष लाल यादव, सचिव विजय राय, कोषाध्यक्ष बालेन्दु झा के साथ बुलन राय, कमलेश राय, परशुराम राय, दिनेश राय, मग्नू राय, अमर राय, रामबाबू राय, रोहित राय, रामदयाल राय, सत्तो राय, जितेंद्र राय आदि लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.