दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय, संवाद सूत्र। वाशिंग मशीन टेक्नीशियन भेजने के नाम पर साइबर फ्रॉड ने झांसा देकर एक लाख चार सौ रुपये की ठगी कर ली है। मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोचिंग डिपो के रेलकर्मी अमित कुमार सिंह ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गत 14 जुलाई को उन्होंने ऑनलाइन वाशिंग मशीन टेक्निशियन को फोन किया था। इसके बाद टेक्नीशियन ने उनके मोबाइल पर एक एप भेजा और कहा कि एप को एक्टिवेट कर पांच रुपये की राशि पेमेंट कर देंगे तो टेक्नीशियन को भेज दिया जाएगा। उन्होंने अपने फोन पे से पांच रूपये भेज दिये। यह भी पढ़ें- गूगल से नंबर खोजने में सवा लाख गंवाए उसके बाद टेक्नीशियन नहीं आया। 17 जुलाई को जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से 11 बार में ट्रांजेक्...