दरभंगा, अगस्त 9 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा में सर्पदंश से 46 वर्षीय रंजीत मुखिया की मौत हो गई। वे राजेंद्र मुखिया के पुत्र थे। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शनिवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार रंजीत मुखिया घर से करीब दो किलोमीटर दूर नाश्ते की दुकान चलाते थे। वे रात में दुकान पर ही सोते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वे पानी पीने के लिए दुकान के पास स्थित चापाकल पर गए थे। चापाकल के आसपास घनी झाड़ी और बड़े-बड़े पत्थर थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: सांप ने डसा, झाड़-फूंक में बीते तीन घंटे, चली गई मजदूर की जान इसी दौरान सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने ...