दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति के साथ-साथ जन शिकायतों, न्यायालय संबंधी मामलों तथा विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों, आयोगों, लोक शिकायत निवारण कार्यालय तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित एक मामला जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में 45 दिनों से अधिक समय से लंबित होने की बात सामने आने पर डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारी ...