Darbhanga News: सवारी गाड़ी के परिचालन की उठायी मांग
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। रेलवे विकास संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक श्याम सिंह ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर दरभंगा से रक्सौल, नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर के लिए सवारी गाड़ी के परिचालन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि डीएमयू और मेमू ट्रेन में टॉयलेट की कमी रहती है। दरभंगा से कटिहार व बैद्यनाथधाम के लिए भी उन्होंने सवारी गाड़ी के परिचालन की मांग की है। उन्होंने डीआरएम से दरभंगा से सीतामढ़ी रेल लाइन के स्टेशनों को जल्द अपग्रेड करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मांगों को लेकर छठ के बाद दरभंगा जंक्शन पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.