Darbhanga News: सल्हेश गहबर में हुई पूजा, पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: दरभंगा। दुखिया दुसाधीन उर्फ चरकैया दादी की ओर से 1930 में पुअर होम के पास स्थापित सल्हेश मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा भाजपा कार्यकर्ता सह आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य गुड्डू पासवान ने कहा कि इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे थे। मौके पर संजय कुमार उर्फ लालू, स्वामी, सुरेश कुमार, पवन कुमार, भरत कुमार, सोमू कुमार, विशाल कुमार, रॉकी कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.