Darbhanga News: सर्वेश ने अनिल को गले लगाकर दी जीत की बधाई
दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में राजद समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 533 मतों से पराजित किया है। लहेरियासराय स्थित मतगणना केंद्र पर गुरुवार को इसकी सूचना मिलते ही हारे हुए प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने अनिल कुमार झा को गले लगा लिया और उन्हें जीत की बधाई दी। सर्वेश कुमार ने कहा कि अनिल झा जैसे अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता को जीत मिली, इसकी खुशी है। अनिल झा ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। दोनों ने कहा कि चुनाव में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं। यही मिथिला का संस्कार है। अनिल झा ने कहा कि यह जीत स्नातकों की है। मैं सड़क से सदन तक स्नातकों की आवाज उठाऊंगा। 30 साल के राजनीतिक सफर में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दूसरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.