Darbhanga News: सर्पदंश से महिला की मौत
दरभंगा, अगस्त 23 -- Darbhanga News: दरभंगा। सर्पदंश की शिकार मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव की एक महिला की मौत शनिवार को इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। मृतका त्रिभुवन मंडल की पत्नी लक्ष्मी देवी (22) बताई जाती है। परिजन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे महिला में पैर में सांप ने डस लिया था। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें डीएमसीएच पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति गांव में ही मजदूरी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.