दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान शुक्रवार को सर्पदंश से पीड़ित बहेड़ी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतका की पहचान बलिगांव वार्ड नंबर छह निवासी स्व. सुधीर साहु की पत्नी ममता देवी (35) के रूप में की गयी है। सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के भैंसुर लालबाबू साहु ने बताया कि ममता गुरुवार रात सोई हुई थी। इसी दौरान रात करीब एक बजे उसके पैर में सांप ने डस लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: धान की निकौनी कर रही महिला की सांप के डंसने से हुई मौत परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे। यहां शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उपचार के क्रम में ...