दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से दूर-दूर से इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ी। इमरजेंसी विभाग और ओपीडी में इलाज ठप रहने की जानकारी मिलते ही मरीज और उनके परिजनों के होश उड़ गये। इलाज के लिए मरीज पूरे दिन इधर उधर भटकते रहे। गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। इमरजेंसी विभाग में इलाज की सुविधा ठप रहने से परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पतालों की ओर निकल गए। डीएमसीएच के सर्जरी भवन में पूरे दिन अफरातफरी मची रही। एक तरफ जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने को मनाने के लिए अधिकारी बंद कमरे में उनसे वार्ता कर रहे थे, वहीं इमरजेंसी विभाग के वेटिंग एरिया में सैकड़ों मरीज इलाज शुरू होने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे थे। इसी बीच समाजसेवी प्रियंका झा ने वहां पहुंचकर मरीजों क...