Darbhanga News: सरेशाम घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट
दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार वार्ड- 7 स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन कुमार मिश्रा के घर में गुरुवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद चिकित्सक की बहू की बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद लुटेरों ने गोदरेज में से करीब ढाई लाख के जेवर और लगभग 50 हजार नगद निकाल कर भाग गए। लुटेरों की पिटाई से बुरी तरह घायल महिला करिश्मा को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुक्रवार को डीएमसीएच पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता करिश्मा ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनकी सास बगल के मंदिर गई थीं। उनके जाने के बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। मकान के निचले हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.