दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। जिला केसभी सरकारी एवं गैर सरकारी वाहन चालकों को सुरक्षित चालक, सुरक्षित परिवार एवं सुरक्षित समाज की अवधारणा से जोड़ने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देशानुसार चालकों को अद्यतन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक माह तीन प्रशिक्षण दिवस निर्धारित किए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। प्रशिक्षण के दौरान चालकों को सुरक्षित वाहन परिचालन, यातायात नियमों के पालन, सड़क पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 243 वाहन चालक...