Darbhanga News: सरकारी कार्य में बाधा पर दो पर मुकदमा
दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: कमतौल। जाले अंचल के अमीन अभाष परमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप में कमतौल थाना क्षेत्र के कुम्हरौली गांव निवासी स्व. सरफराजुल हक की पत्नी कमरूल निशा एवं पुत्र मजहरुल हक उर्फ लड्डन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच अपर थानाध्यक्ष जनार्दन पासवान कर रहे हैं। प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार को अमीन ई-मापी के तहत कुम्हरौली गांव पहुंचे थे। प्रकाश राम के घर से मनी उपसरपंच के घर तक आरसीसी नाला निर्माण के लिए पुराने खेसरा संख्या 18445 के अंश भाग की मापी एवं सीमांकन शुरू किया गया। नामजदों के घर के समीप पहुंचने पर दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मापी का विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.