दरभंगा, जुलाई 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। अभाविप के तत्वावधान में एमआरएम कॉलेज में चल रहे सर्जना निखार शिविर में बुधवार को छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास का सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने कहा कि समाज का वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है, जब बेटियां शिक्षित, संस्कारित, आत्मविश्वासी और समाज के प्रति उत्तरदायी बनें। छात्राएं केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं करतीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण की भी आधारशिला रखती हैं। वर्तमान समय में आवश्यक है कि प्रत्येक छात्रा शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह भी पढ़ें- युवाओं को दिया कौशल विकास का प्रशिक्षणशिविर में उपस्थित विशेषज्ञ जिला कार्यवाह तरुण कुमार ने कहा कि आज का भारत युवा...