Darbhanga News: समय से पूरी करें घाटों की तैयारियां : डीएम
दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न छठ घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया। डीएम ने केएम टैंक पोखर, मिर्जा खां तालाब, म्यूजियम घाट, दिग्घी तालाब एवं हराही पोखर सहित विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने घाटों के आसपास जमा कचरा एवं मलवा को तत्काल हटाकर व्यापक साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। हराही पोखर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोखर के समीप स्थित गड्ढों को मिट्टी से भरकर समतलीकरण कराने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.