Darbhanga News: समय पर पूरी करें छठ घाटों की सफाई : गरिमा
दरभंगा, सितम्बर 15 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर के विभिन्न छठ घाटों की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बता दें कि हराही, दिघी और गंगासागर तालाब में बुडको की ओर से जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा छठ पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त बुडको के परियोजना निदेशक को तलब कर विस्तृत जानकारी लेंगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: लोलार्क कुंड, सुरहिया मेला क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.