दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। छठ पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने गुरुवार को वार्ड एक, दो, तीन व चार स्थित एक दर्जन से अधिक तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाबों की सफाई, जलस्तर, जलभराव, घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एप्रोच सड़क की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी तालाबों की साफ-सफाई का कार्य समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिक पानी वाले तालाबों से आवश्यकतानुसार पानी निकालने तथा कम पानी वाले तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही तालाबों तक पहुंचने वाली एप्रोच सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को भी समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।...