दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी दरभंगा नगर निगम में पूरी तरह प्रभावी रही। हड़ताली सफाई कर्मी सुबह नगर निगम प्रांगण में जमा हुए। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मुन्ना राम ने कहा कि सफाई कर्मियों की लड़ाई राज्य सरकार से है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्तसरकार का रवैया सरकार के अड़ियल रवैये से हड़ताल लंबी चलती तो कचरे का अंबार लगना तय था। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं है। गुरुवार की दोपहर हमारे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री की वार्ता हुई। सफल वार्ता के बाद हम लोगों न...