Darbhanga News: सदर अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा अगले सप्ताह से : डीएम
दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में द्वितीय चरण के अंतर्गत आईपीडी, इमरजेंसी सेवा, आईसीयू तथा 24 घंटे प्रसव सेवा सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। डीएम कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत एवं सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर द्वितीय चरण की सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम ने सदर अस्पताल गंगवाड़ा के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा कक्षों का भ्रमण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के संबंध में उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी उपकरणों को मरीजों के उपचार में प्रभावी रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. सुप्रिया नारायण ने डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.