Darbhanga News: सकतपुर:पिता ने मासूम बेटे को गला रेतकर मार डाला
दरभंगा, नवम्बर 29 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। सकतपुर थाने के लगमा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने तीन वर्षीय इकलौते बेटे आर्यन कुमार की हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया और खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है। आर्यन लगमा निवासी अरुण चौपाल (25 वर्ष)का पुत्र था। हमले में उसकी पत्नी रूबी देवी (23 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घटना के बाद घायल पति-पत्नी को पहले तारडीह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया। अरुण चौपाल मुंबई में रहकर मजदूरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.