दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग में सत्र 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेरेंट्स इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के सचिव डॉ. बीके मिश्रा व प्रधानाचार्या अनिता रानी भट्ट ने किया। शुरुआत विद्यालय की संस्थापिका स्व. हेमप्रभा मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। निदेशक राहुल मिश्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। ओरिएंटेशन सत्र में अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, व्यक्तित्व विकास तथा ताइक्वांडो आधारित आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौ से अधिक विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के...