Darbhanga News: संवेदनशील जगहों पर रखें नजर:एसडीपीओ
दरभंगा, अक्टूबर 15 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। एसडीपीओ सदर टू एसके सुमन ने बुधवार को सिमरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा को लेकर संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना परिसर, मालखाना, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.