दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली में मंगलवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक युवक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 15 निवासी सोगारथ यादव के इकलौते पुत्र मोनू यादव (26) के रूप में की गई है। वह वाहन चालक का काम कर परिवार चलाता था। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि मंगलवार की अलसुबह मोनू के घर के पानी का मोटर खराब हो गया था। मोनू बिजली के मोटर को ठीक करने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बताया कि इसी दौरान करंट के झटके से संभवत: मोनू बेहोश हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को घंटों बाद हुई। उन्होंने बताया कि मोनू के घर में सिर्फ बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। इसके चलते किसी को हादसे की ...