Darbhanga News: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र की खराजपुर पंचायत के वार्ड नौ में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। वह जागेश्वर साहनी का 22 वर्षीय पुत्र मोनू सहनी था। खाने के लिए पूछने पहुंची मां ने फंदे से लटकते बेटे का शव देखा। घटना के समय घर में मृतक की मां और बहन थी। पिता बाहर गए थे। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने करीब दो हजार रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था। चोरी के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। उनके बेटे से मोबाइल देने को कहा। मोनू ने वह मोबाइल पुलिस को दे दिया था। इसके बाद कथित तौर पर पुलिस की ओर से उससे और मोबाइल को लेकर पूछताछ की गई। जागेश्वर सहनी का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। घटना के समय वह घर पर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.