दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र के दोघरा में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तहकीकात करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक वार्ड आठ निवासी मो. इरशाद का पुत्र मो. अशरफ अली (21) बताया जाता है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के दौरान जांच के लिए विसरा को प्रिजर्व कर लिया गया है। पोस्टमाटर्म हाउस परिसर में मौजूद मृतक के भाई मो. अल्तमश ने एक युवती के भाई पर अशरफ को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि अशरफ का एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले भी उनकी शादी कराने को राजी थे। मृतक के भाई ने बताया कि एक युवती...