दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व दरभंगा मंडल कारा के संयुक्त तत्वाधान में कारागार में नशामुक्ति सह तनावमुक्त व खुशनुमा जीवन पर सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक स्नेहलता व ब्रह्माकुमारी, दरभंगा की मुख्य संचालिका बीके आरती बहन ने किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि दरभंगा जेल में जो भी बंदी हैं, उनके जीवन में भी सुख-शांति की प्राप्ति कैसे हो एवं नशे व तनाव से कैसे मुक्त हों, इस पर चर्चा के लिए ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में समस्याएं आती रहती हैं। उनसे लड़ने का शक्ति हर इंसान को चाहिए। संस्था की दरभंगा जिला प्रभारी बीके आरती बहन ने कहा कि जीवन में सच्चा सुख व शांति चाहिए। तनाव वा अवसाद में रहने के कारण कई लो...