Darbhanga News: श्री कृष्ण आइडियल में मनायी गयी जन्माष्टमी
दरभंगा, सितम्बर 6 -- Darbhanga News: बिरौल। सुपौल बाजार स्थित श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने राधाकृष्ण और गोप-गोपियों की वेशभूषा में मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एक शिक्षक वासुदेव का रूप धारण कर टोकरी में बाल कृष्ण को सिर पर लेकर पहुंचे। बच्चों ने भजन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को जीवंत किया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मौके पर अध्यक्ष गणेश चौधरी, डायरेक्टर नवलेश चौधरी, बृजेश चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.