दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के 16 बच्चों को मंगलवार को हिन्दुस्तान की ओर से प्रोत्साहन चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों के साथ विद्यालय के अधीक्षक गणेश चौधरी, एमडी नवलेश चौधरी, डायरेक्टर बृजेश चौधरी, प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी, प्राचार्य अचिंत्या घोष सहित सभी शिक्षक मौजूद थे। जिला स्तर पर प्रथम टॉपर सात बच्चों को 3100 रुपये का चेक दिया गया। इनमें आदित्य कुमार, आस्था सिंह, मंजीत कुमार, केशव कुमार, शफत खानम, पुष्कर भारद्वाज और उत्कर्ष कुमार हैं। जिला द्वितीय टॉपर रहे सात बच्चों प्रियांशु राज, उत्कर्ष आनंद, आर्यन राज, आदर्श कुमार, शिवम कुमार मंडल, दिव्यांश कुमार और उत्सव कुमार को...