दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: दरभंगा/कुशेश्वरस्थान डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी तथा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कुशेश्वरस्थान पहुंचकर श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्वप्रथम बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी ने मंदिर परिसर तथा श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसके पश्चात मंदिर न्यास कार्यालय में मंदिर न्यास के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक...