दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा, संसू। श्यामा माई मंदिर परिसर स्थित तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष आंकी गई है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान कटहलवाड़ी निवासी विजय महतो के रुप में की गई है। विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि वह व्यक्ति नहाने के लिए तालाब में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...