Darbhanga News: शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक
दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। महिला जागृति संस्थान ने बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से लक्ष्मीसागर में 'किताब से उड़ान' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने स्कूली बच्चों के बीच किताबें, नोटबुक, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। बच्चों को शिक्षा के महत्व तथा उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अजीत कुमार मिश्र, महिला जागृति संस्थान की सचिव इन्दिरा कुमारी, सदस्य रिंकी कुमारी, इंदिरा देवी, सोनी देवी, प्रणय शंकर झा एवं आदर्श कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.