दरभंगा, अक्टूबर 22 -- मतदान और निषेधाज्ञा के नियम Darbhanga News: दरभंगा। बिहार विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य 8:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होकर 4:00 बजे अपराह्न तक संपन्न होगा। निर्वाचन की तिथि की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू है। मतदान को लेकर डीएम कौशल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बीएनएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण दरभंगा जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। मतदान के दिन जिले के सभी क्षेत्र में 5:00 बजे प्रातः से 6:00 बजे संध्या तक सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन सहित) का परिचालन पूर्णतया निषिद्ध रहेगा। मतदान केंद्र परिसर में मोबाइल का प्रयोग वर्जित रहेगा (निर्वाचन कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति कर्...