दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: दरभंगा। पूर्व डीईओ संजय कुमार देव कन्हैया ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालयों, उच्च विद्यालयों व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं व व्याख्याताओं से उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुल जाने से इन शिक्षकों की पीड़ा और भी बढ़ती जा रही है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। श्री कन्हैया ने इन शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे शिक्षकों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर बात की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...