Darbhanga News: शिकायत पर पंचायत सरकार भवन निर्माण की जांच
दरभंगा, अक्टूबर 22 -- Darbhanga News: अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र की लहटा-तुमौल-सुहथ पंचायत के तुमौल गांव में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को डीडीसी के निर्देश पर गठित जांच दल ने भौतिक जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच में छत, दीवार, फर्श, चबूतरा, बिजली और रंग-रोगन सहित विभिन्न कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच अधिकारी बीपीआरओ दीपिका झा और बीडीओ ललित कुमार मिश्र ने निर्माण कार्य को संतोषजनक बताया। झारखंड के रांची में रहनेवाले ग्रामीण युवक मनु मिश्रा ने भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले सहयोग पोर्टल के स्तर पर हुई जांच में भी कार्य संतोषजनक बताया गया था। इसके बाद डीडीसी ने निर्माण की वास्तविक स्थिति की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश बीपीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.