दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय, रानीपुर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि थे। संजय सरावगी ने कहा कि जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी है, वे अधिकारियों को आवेदन दें। ऐसे आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज कर 24 घंटे के भीतर सीएम पोर्टल पर अपलोड किया जाना है और 30 दिनों के अंदर उनका निष्पादन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादन यदि किसी को आवेदन के निष्पादन से...