दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री पंचम एवं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में प्रारंभ हो गई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों का प्रवेश कराया गया। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की जांच की गई तथा विश्वविद्यालय एवं परीक्षा समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।शिक्षाशास्त्र विभाग परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह श...