Darbhanga News: शहर में बिजली संकट गहराने से उपभोक्ताओं में बढ़ रहा आक्रोश
दरभंगा, अगस्त 14 -- Darbhanga News: पंकज महासेठ,दरभंगा। उमसभरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उस पर बिजली संकट से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग आक्रोश जता रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से अनियमित बिजली आपूर्ति से शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता त्रस्त हैं। दिन हो या रात, रह-रहकर बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। रात में बार-बार लाइन कटने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। शहर के यूसुफगंज, रहमगंज, करमगंज सहित आसपास के मोहल्लों में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गर्मी बढ़ते ही चरमराई बिजली आपूर्ति, जर्जर व्यवस्था ने बढ़ाई परेशानी: भीषण ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.