Darbhanga News: शहर के शुभंकरपुर में बागमती में डूबने से युवक की हुई मौत
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शुभंकारपुर के पास बागमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पानी में उपलाता देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान शुभंकरपुर वार्ड आठ निवासी नीरज कुमार (20) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पिता राम प्रकाश राय, मां, दो भाई और एक बहन को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नीरज अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे उसकी चप्पल पड़ी देख उसके डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक युवक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.